ऋषिकेश-नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने ब्लड केंसर से जूझ रही महिला को कीमोथेरेपी के लिए उपलब्ध कराई धनराशी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने ब्लड केंसर से जूझ रही महिला को कीमोथेरेपी के लिए 10 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद की है। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि उन्हें स्थानिय महिला मंजू गुप्ता व अभिषेक गैरोला के जरिये जानकारी मिली कि एक महिला जिसका नाम अन्नू पत्नी मदन सिंह धामी को कीमोथेरेपी होनी है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला का पति नोएडा में नोकरी करते थे कोरोना काल में वह भी छूट गयी है। ट्रस्ट के संस्थापक नीरजा गोयल ने परिवार से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। मालूम हुआ कि महिला की इसी वर्ष 05 जनवरी को डिलीवरी भी हुई है, इसके बाद से ही उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है।
इसके बाद महिला की पीड़ा को देखते हुए नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने महिला को कीमोथेरेपी के लिए 10 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News