ऋषिकेश- एम्स के एसटीपी से निकलने वाली प्रदूषित गैस से शिवाजी नगर वासी परेशान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थापित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शिवाजी नगर के समीप है। प्लांट की गैस अक्सर शिवाजी नगर की तरफ छोड़ी जाती है। इससे शिवाजी नगर में निवास करने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी के सीजन में प्लांट से निकलने वाली प्रदूषित गैस से क्षेत्र में संक्रमण बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। प्लांट से निकलने वाली प्रदूषित गैस से
बच्चों एवं बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एक और जहां सरकार ने वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल का निर्माण जनता के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए किया है। वहीं दूसरी ओर एम्स परिसर में शिवाजी नगर के समीप ओपन एसटीपी शिवाजी नगर वासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। स्थानीय समाज सेवी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एम्स प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन एम्स प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट को अन्ययंत्र स्थापित नहीं किया गया तो शिवाजी नगर वासियों को जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी एम्स प्रशासन की होगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News