ऋषिकेश-ऋषिकेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने महासंघ से किनारा कर दर्जनों सर्मथकों सहित संजय व्यास व प्रतीक कालिया को दिया सर्मथन!

ऋषिकेश- इब्जा के निर्देशक एवं ऋषिकेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व महामंत्री पद के उम्मीदवार प्रतीक कालिया को अपना समर्थन दे दिया।
इस दौरान चुनाव संचालन समिति की ओर से समर्थन देने वाले तमाम व्यापारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। ऋषिकेश व्यापार मंडल के चुनाव में हर गुजरते दिन के साथ चुनावी समीकरण तेजी के साथ बदल रहे हैं व संजय व्यास एवं प्रतीक कालिया दिन प्रतिदिन बढ़त बना रहे है।
चुनाव संचालन समिति ने बताया कि जितेंद्र पवार के इस निर्णय से जहां दूसरे पक्ष को तगड़ा झटका लगा है

वहीं उनके इस अप्रत्याशित फैसले ने व्यापार मंडल के चुनाव के अहम मोड़ पर दोनों प्रत्याशियों के चुनावी मिशन को और मजबूती भी दे दी है।शनिवार की शाम रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऋषिकेश ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व महामंत्री पद के उम्मीदवार प्रतिक्रिया को समर्थन देने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की तरफ से राजीव खुराना जी की तरफ से काफी दिनों से उनके संपर्क किया जा रहा था और आज सभी साथियों के साथ उनके द्वारा संजय व्यास एवं प्रतीक कालिया का खुल्ला समर्थन किया गया


पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास, महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रतीक कालिया,चुनाव संयोजक जगमोहन सकलानी, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ,दिनेश कोठारी , इंद्रकुमार गोदवानी,नितिन गुप्ता,राजीव खुराना ,संजय पवार,मनोज पंवार कमल जैन चेरुब जैन धीरज मखीजा नितिन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News