ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 24.25 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये की अवैध 24.25 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बीती देर रात्रि मनसा देवी फाटक के पास बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध 24.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान कौशल कश्यप पुत्र स्व. जसराम कश्यप निवासी अमित ग्राम ऋषिकेश व शंकित बॉस पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मालवीय आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में की गई है। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। दोनो आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News