ऋषिकेश- टिहरी की एसओजी टीम ने एक किलो 900 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसओजी टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई है।
जनपद टिहरी पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसओजी की टीम ने मुनीकीरेती थाना अंतर्गत ढाल वाला क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। एसओजी ने तत्काल युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। बताया आरोपियों की पहचान नंद पाल और कृष्ण चंद निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मादक पदार्थों को पकड़ने वाली टीम में योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रामपाल तोमर, उबेद उल्ला रामपाल शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News