ऋषिकेश-सांड के हमले हुई बच्चे की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये प्रदर्शन कर आयुक्त को ज्ञापन सौपा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर नगर निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वी रियाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही की वजह से ही शिवाजी नगर क्षेत्र में सांडों की लड़ाई के दौरान एक मासूम की जान चली गई। इसके अलावा वीरभद्र रोड पर भी एम्स के पास स्कूटी आवारा गौवंश से टकराने से दो युवतियां घायल हुई हैं। ऐसे में लगातार आवारा गोवंश की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने 1 सप्ताह के अंतर्गत आवारा गोवंश को सड़क से हटाने के साथ मासूम के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने देने वालों में जयेंद्र रमोला, देवेंद्र प्रजापति, सोनू पांडे, गौतम नौटियाल, मृत्युंजय गुप्ता, लल्लन राजभर, मदन मोहन शर्मा, अजय कुमार, एकांत गोयल, राजीव आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News