ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 293 के नये मरीज मिले,118 मरीज स्वस्थ हुए,4 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 293 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 100411 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1863 है, आज 118 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 95330 है। अभी तक 1717 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 11061 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2639498 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 9954 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर
94.94 % हो गयी है।
आज उत्तराखंड में चार कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है जिसमें से एम्स ऋषिकेश से एक, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून से दो और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से एक की मृत्यु हुई है।
