ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 128 नये मरीज मिले, 128 मरीज स्वस्थ भी हुए, 2 मरीजो की मौत हुई

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी यहां पर संक्रमण 128 नए मामले मिले और दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढक़र एक लाख पार यानी 100118 तक पहुंच गया है। बात अगर पिछले 48 घंटों की करें तो प्रदेश में इस दौरान 237 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। बहरहाल, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी अ‘छी है। कुल संक्रमितों में से अब तक 95212 (95.10 प्रतिशत) लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1713 मरीजों की मौत भी प्रदेश में अब तक हो चुकी है। आज भी एम्स ऋषिकेश व जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है।
इधर, विभिन्न जिलों से आज 128 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अलग—अलग सरकारी व प्राइवेट लैबों से 8907 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 128 मामलों में रिपोर्ट पॉजीटिव और 8779 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 48 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 22, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 12, पौड़ी में नौ, उत्तरकाशी में सात, चमोली में पांच, अल्मोड़ा में तीन व बागेश्वर में दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चार जिलों क्रमश: चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है।

%d bloggers like this:
Breaking News