ऋषिकेश- भाजपा का सरकार के 4 साल पूरे होने पर होने वाला कार्यक्रम अब 26 मार्च में ना होकर 6 अप्रेल को होगा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश में सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूरे होने पर 26 मार्च को होने वाले जनसभा कार्यक्रम को स्थगित कर 6 अप्रैल को सुनिश्चित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 26 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। इसके स्थान पर 6 अप्रैल को विशाल जनसभा कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी रेखा अरुण वर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थान पूर्व की भांति पार्म रिसोर्ट रायवाला में ही आयोजित किया जाएगा।
