ऋषिकेश- पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर ने ली राफ्टिंग व्यवसायियों की बैठक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व राफ्टिंग व्यवसायों की आगामी यात्रा सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में चर्चा कर निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। खारास्रोत पर समाप्त होने वाली राफ्ट मेन रोड पर नहीं आएगी खारा स्रोत नदी से पुल के नीचे होते हुए खारास्रोत पार्किंग पर निकलेंगे तथा आते समय तपोवन तिराहे से थाने के बाहर आ सकेंगे । कैलाश गेट पार्किंग से चलने वाली राफ्ट भी पीडब्ल्यूडी तिराहा से ब्रह्मानंद मोड होते हुए बाईपास से जाएंगे और वापसी में तपोवन तिराहे से थाने के सामने से होकर आ सकेंगे। नदी में पानी की समस्या होने पर कैलाश गेट पार्किंग वाले खारा स्रोत पर अपनी राफ्ट की एंडिंग करेंगे तो वाहन को आने की अनुमति होगी नीम बीच पर जाने के लिए अलोहा तिराहे से जाने और चौकी तपोवन के पास वाले रास्ते पर आने की एकल व्यवस्था होगी। यह व्यवस्था स्थानीय लोगों व टूरिस्ट के लिए भी होगी । खारा स्रोत से राफ्टिंग करने वाले यात्रियों के वाहन खारास्रोत नदी पर पार्किंग हो सकेंगे इसके अतिरिक्त कोई भी वहां सड़क के किनारे खड़ा मिलने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी। एकल व्यवस्था 20 अप्रैल तक शनिवार व रविवार को की जाएगी तथा जाम की स्थिति अन्य दिनों में होने पर भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी । इसके अतिरिक्त 20 अप्रैल से 30 जून तक यह व्यवस्था प्रतिदिन लागू रहेगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
