ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 104 नये मरीज मिले, 71 मरीज स्वस्थ हुए, किसी की करोना से मौत नही हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 104 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 98552 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 894 है, आज 71 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94533 है। अभी तक 1704 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
11732 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2544966 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 11324 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.92 % हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उत्तराखंड में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नही हुई है।
