ऋषिकेश- मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। यह जानकारी उन्होंने जानकारी ट्वीट कर दी है कि उनके संपर्क में आए हुए व्यक्ति स्वयं की जांच करा लें। ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में हूं जो व्यक्ति मेरे संपर्क में आए हैं वह सावधानी बरतें और अपनी जांच करवा लें। बता दें उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और रिकवरी रेट कम होता जा रहा है। कल ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 2 महीने के बाद 137 मामले सामने आए थे यही नहीं उत्तराखंड से आकर गए लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सब बातों से यह पता चलता है कि कोरोनावायरस फिर से धीरे धीरे उत्तराखंड में भी अपना पैर पसार रहा है। इसके लिए अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। मास्क का और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी के साथ अभी से ही पालन करने का नियम व्यक्ति स्वयं में बना ले तो कोरोना संक्रमण से पार पाया जा सकता हैं।
