ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ने कराया लावारिश बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने सरकारी हॉस्पिटल के डॉ. राम कुमार के माध्यम एक लावारिस व्यक्ति के कूल्हे का ऑपरेशन किया गया। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को डॉ. रामकुमार से सूचना प्राप्त हुई की एक लावारिश बुजुर्ग के कूल्हे में समस्या है ओर उसके पास ऑपरेशन करने के लिए आपकी ट्रस्ट से सहयोग की आवश्यकता है। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से उस लावारिश बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन का खर्च उठाया ओर लावारिश पुरुष का इलाज सफलता पुर्बक कराया गया। ऑपरेशन के बाद लावारिश पुरुष की हालत का जायजा लिया गया। डॉ. राम कुमार ने बताया की लावारिश बुजुर्ग एक हफ्ते मैं पूर्ण रुप से स्वस्थ हो जाएगा तब उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा | इस दौरान ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल व सहसंस्थापक नूपुर गोयल, विद्या खंडूरी भी मौजूद रही |

%d bloggers like this:
Breaking News