ऋषिकेश- दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ओम विश्व शांति सद्भावना समिति ने समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. भरतमणि कुडियाल के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
रविवार को नटराज चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में समिति के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह नेगी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर समिति के सदस्य स्वरूप सिंह खारोला ने कहा कि स्व. भरतमणि कुड़ियाल समिति के मार्गदर्शक होने के साथ ही प्रेरणा सोत्र रहे हैं। वह एक सच्चे समाजसेवी होने के साथ ही उनकी अपने गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा थी। उनकी सेवा भाव हमेशा हमारे लिए प्रेरणादाई रहेंगे। हम सभी समिति के सदस्य मिलकर उनकी कृतज्ञता पर नमन करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश पैन्यूली, गोविंद बिष्ट, बाबूराम अग्रवाल, गोविंद सिंह खरोला, सोवती देवी, रेनू रावत, गुड्डी नेगी, मोहनी देवी, धीरजनी देवी, सरला भट्ट, मंजू भट्ट, सरला नेगी, सुशीला रावत, वैशाखी रावत, बिरोजनी भट्ट, पुष्पा नेगी, चित्रलेखा देवी आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News