ऋषिकेश- हरिद्वार महाकुंभ के एंथम वीडियो गीत का हुआ लोकार्पण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बाला जी म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले निर्मित कुंभ एंथम महाकुंभ वीडियो गीत का लोकार्पण किया गया।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में वीडियो गीत का लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा के डॉ. राजेश सिंह नेगी, युवा गायक मोहन शर्मा, लेखक अनुभव उपाध्याय ने संयुक्त रुप से किया। वीडियो गीत में कुंभ नगरी हरिद्वार व कुंभ क्षेत्र ऋषिकेश की नेर्सगिक खूबसूरती सहित पतित पावनी मां गंगा को बहुत दिलकश अंदाज के साथ फिल्माया गया है। बालाजी म्यूजिक स्टूडियो के ऑनर धीरज सिंह ने बताया कि कुम्भ एंथम के माध्यम से उन्होंने विश्वभर तक भारत के सबसे प्राचीनम कुंभ मेले को गीत के द्वारा दर्शाने का प्रयास किया है। जिसमे कुम्भ नगरी क्षेत्र की सभी गतिविधियों को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। वीडियो गीत को युवा गायक अनुभव उपाध्याय, मोहन शर्मा, गौतम सजवाण, दीपक शर्मा एवं परल नानक नवोदित गायकों ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। संगीत बालाजी म्यूजिक स्टूडियो की टीम ने संभाला है। जबकि अनुभव उपाध्याय एवं वंश मल्होत्रा के बोलों को वीडियो में ढालने के लिए वीडियो स्क्रिप्टिंग का जिम्मा संजय सिलस्वाल ने बखूबी संभाला है।धीरज सिंह के डायरेक्शन और एडिटिंग, एवं वीरेन कालिया की मिक्स एंड मास्टरिंग का जादू इस वीडियो में देखने को मिलेगा।वीडियो गीत को अब तक एक लाख दस हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताया कि इस गीत को यूट्यूब के साथ साथ स्पॉटीफाई, अमेजन, जिओ सावन, आईट्यून आदि पर भी सुन सकते हैं। इस मौके पर महासभा के महामंत्री उत्तम सिंह असवाल,मनोज नेगी,प्रवीन असवाल,मयंक भट्ट,सुनील सेमवाल,अंजली वर्मा,मोनिका पंवार उपस्थित थे।
