ऋषिकेश- खुशियां पीपुल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था ने स्वास्थ्य एवं सफाई के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खुशियां पीपुल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था ने वूमेन्स क्लब की ओर छात्राओं को स्वास्थ्य एवं सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास कॉलोनी में खुशियां पीपुल्स इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं सफाई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सैनेट्री पैड वेंडिग मशीन भी विद्यालय को दान की गई। इसका लाभ बालिकाओ को मिलता रहेगा। संस्था की अध्यक्षा नीलम मिश्रा ने बताया कि खुशियां वूमेन्स क्लब द्वारा आगे भी समय समय पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को माहवारी के दौरान समय बरती जाने वाली सावधानियों के लिए बहुत से टिप्स एवं जानकारी दी गयी। इस अवसर पर संस्था के सचिव ऋषभ मिश्रा, सरोज डिमरी, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, चारु माथुर कोठारी, इंद्रा आर्य, कुसुम जोशी, सीमा रानी, लक्ष्मी सजवाण, पूनम आहूजा, सविता त्यागी, शीनू शर्मा, सोमा आहूजा, कविता शाह, रोमा सहगल, सारिका डंग, शारदा सिंह, डॉ. शीतल रस्तोगी, डॉ. कल्पना रस्तोगी, शशी, प्रियंका, रेखा चौबे, तनु रस्तोगी, परमेश्वरी, परमिला, ज्योति डे, डॉ. देवेंद्र आहूजा, तृप्ता, अंशुल, नीरू गौतम आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News