ऋषिकेश- युवा कांग्रेस ने की वार्ड अध्यक्षों के नामो की घोषणा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – युवा कांग्रेस ने नगर निगम के लगभग 10 वार्डों के वार्ड अध्यक्षों की घोषणा करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान ने वार्ड एक से गुल्लू शाह, वार्ड दो से पवन राजभर, वार्ड तीन से रामबाबू साहनी, वार्ड चार से प्रदीप ठाकुर, वार्ड पांच से सागर श्रीवास्तव, वार्ड छह से सुशील पवार, वार्ड सात से नितिन वर्मा, वार्ड आठ से आदित्य झा, वार्ड नो से कार्तिक झा, वार्ड 10 से आदित्य सिंगर को वार्ड अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर उन्होंने चयनित वार्ड अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही सदैव पार्टी के विकास में प्रयत्नशील रहेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News