ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पोस्टर प्रतियोगिता में रिया जैन प्रथम
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवें दिन नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया जैन, प्रियंका और आकांक्षा ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्वयंसेवी छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में रानी गुप्ता प्रथम, सपना द्वितीय और प्रियंका व कविता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बौद्धिक सत्र में पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने स्वयंसेवी छात्राओं को नशा मुक्ति विषय पर प्रेरित किया। इसके साथ ही छात्राओं को उनकी समाज में भूमिका और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, विमला रावत, कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी, नेहा शर्मा, पूनम राणा आदि मौजूद थे।
