ऋषिकेश- उत्तराखंड भाजपा सरकार के 4 साल पुरे होने पर कोई जश्न नही होगा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने पर विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित जश्न कोई नहीं होगा। मुख्य सचिव ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के चार साल पूरे होने पर विधानसभा स्तर पर की गई उपलब्धियों का जश्न मनाने का निर्णय लिया था। इसकी व्यापक तैयारियों शुरू भी कर दी गई थी। भाजपा संगठन और विधायक इस काम में लगे हुए थे। अचानक हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद इस आयोजन को भी निरस्त कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं। पत्र में अपरिहार्य कारण बताए गए हैं। बहरहाल, भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने की खुशी में जश्न को निरस्त किए जाने को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के निर्णयों पर भी मौजूदा सरकार का यही रूख रहने वाला है।

%d bloggers like this:
Breaking News