ऋषिकेश- राजकीय महाविधालय मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका एवं विज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुमारी साधना, कुमारी समीक्षा, कुमारी वंदना, कुमारी अंकिता नयाल, अजय बहुगुणा, कुमारी भारती सहित कुल 65 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर अल्पना जोशी, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. पूजा कुकरेती एवं डॉ. विभा कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुषमा गुप्ता ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. इंदु तिवारी ने बताया स्वतंत्रता का मतलब स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन करना ही नहीं होता बल्कि समाज जीवन में अपना योगदान भी सुनिश्चित करना होता है। इसके लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम है और आज पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं ने शिक्षा के महत्व एवं विज्ञान के उपयोग को प्रदर्शित किया है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. दयाधर दीक्षित ने कहा इस तरह के छोटे-छोटे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है तथा वह स्वयं के जीवन में भी स्वावलंबन की ओर अग्रसर होते हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरीश पुरोहित, डॉ. हेमंत सिंह परमार, डॉ. संजय राजपूत, डॉ. हितेंद्र सिंह सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु तिवारी द्वारा किया गया उक्त प्रतियोगिता के परिणाम तथा पुरस्कारों की घोषणा समारोह के अंतिम दिन 5 अप्रैल को की जाएगी।

%d bloggers like this:
Breaking News