ऋषिकेश- एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री हरीचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई।
शनिवार को रेलवे रोड स्थित श्री हरीचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज परिसर से विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। जन जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर रेलवे रोड देहरादून रोड मुखर्जी मार्ग, मायाकुंड से होते हुए वापस घाट रोड हरिद्वार रोड रेलवे रोड होकर विद्यालय परिसर में संपन्न की गई। यह दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने स्वयंसेवी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में बेटियों के जन्म पर दुख प्रकट किया जाता है। जबकि हर क्षेत्र में बेटियां आज आगे बढ़ रही है। अध्यापिका अमिता और अरोड़ा ने स्वयंसेवी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम मां गंगा की पूजा अर्चना करते हैं और दूसरी तरफ मां गंगा में कूड़ा कचरा फेंक देते हैं। इससे गंगा का पानी प्रदूषित होने के साथ ही वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। हमें गंगा सफाई के प्रति विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी, मोनिका रावत, विनती आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News