ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर तोता घाटी के पास कटिंग का कार्य शुरू होने के कारण मार्ग अवरुद्ध रहेगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी पैच पर लोक निर्माण विभाग ने एक बार फिर से कटिंग कार्य शुरु कर दिया है। इसके आगामी 31 मार्च तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
कटिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने के लिये जनपद टिहरी के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं लोक-निर्माण विभाग ने इस दौरान उक्त क्षेत्र में यातायात बन्द रखने का निर्णय लिया है। जिसके चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के उक्त क्षेत्र में आगामी 31 मार्च तक वाहनों का आवागमन सुबह 05 बजे से शाम 06 बजे तक ही हो सकेगा। इसके अतिरिक्त शाम 06 बजे से सुबह 05 बजे के मध्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।
उक्त मार्ग के स्थान के पर यातायात कीर्तिनगर -दुगड्डा -पीपलडाली- भागीरथीपुरम -चम्बा -नरेन्द्रनगर मार्ग से संचालित किया जायेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News