ऋषिकेश- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेंट की गोमुख के जल की गंगाजली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गोमुख कलश यात्रा के संयोजक पंडित रवि शास्त्री और गंगा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष चंद्रवीर पोखरियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को गोमुख का पवित्र जल की गंगा जली भेंट किया। इस मौके पर चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं में जो उम्मीद जगी है उसे हमारे मुख्यमंत्री जरूर पूरा करेंगे। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। गोमुख कलश यात्रा के संयोजक पंडित रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री को मां गंगा की आरती का भी न्योता दिया। इसके साथ ही 2021 में होने वाली गोमुख कलश यात्रा के शुभारंभ पर सपरिवार आने का आग्रह किया।

%d bloggers like this:
Breaking News