ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 51 नये मरीज मिले, 35 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में 51 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि तीन दिनों के बाद दो संक्रमितों की मौत हुई है। 35 संक्रमितों के स्वस्थ होने से प्रभावी संक्रमितों की संख्या साढ़े 500 से अधिक बढ़ गई। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97285, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 93629, मृतकों की संख्या 1694 व प्रभावी संक्रमितों की संख्या 556 हो गई है। आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 26, नैनीताल जिले में 17, हरिद्वार में 4, यूएस नगर में 3, बागेश्वर में एक मामले आए हैं। जबकि शेष सात जिलों में एक भी नया मामला नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में प्रभावी संक्रमितों की संख्या शून्य होने से कोरोना मुक्त हो गए थे।
