ऋषिकेश- गौहरी रेंज में बाघ खाले के पास हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थनगरी में आए दिन हाथी का कहर बढ़ते जा रहा है हाथी जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को सरेआम एक हाथी जंगल से निकलकर आबादी में घुस आया था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार की सुबह राजाजी रिजर्व टाइगर पार्क के गौहरी रेंज में एक हाथी ने बाघ खाले के पास एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गौहरी रेंज के अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:30 के आसपास की है। बाघ खाले के पास हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। मृतक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हाथी ने नीलकंठ जा रहे यात्रियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। यात्रियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। फिलहाल मौके पर हाथी मौजूद है जिसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी गोहरी रेंज में हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News