ऋषिकेश- सीमा डेंटल कॉलेज ने छात्रों को बांटी हिंदी की पुस्तकें

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में सीमा डेंटल कॉलेज द्वारा मातृभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए हिंदी की पुस्तकों का वितरण किया गया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हिमांशु एरन, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. ज्योत्सना सेठ, डॉ. योगेश्वरी, डॉ विवेक सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इससे पूर्व विद्यालय में सीमा डेंटल कॉलेज के डॉक्टर्स तथा उनकी टीम द्वारा 25 फरवरी से छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए गए।
डॉक्टर ऐरन ने कहा की हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसलिए हमें हिंदी को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सोने से पूर्व, मीठा खाने के बाद दांतो की सफाई अवश्य करनी चाहिए क्योंकि दांत हमारे चेहरे के आभूषण हैं| विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि यदि हमारे दांत स्वस्थ होंगे तो हम अपने जीवन में भोजन के स्वाद के अलावा शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर सीमा डेंटल कॉलेज के इंटर्न समीक्षा, तान्या, तन्वी, समीर, विद्यालय के आचार्य सतीश चौहान, सुनील बलूनी, अनिल भंडारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News