ऋषिकेश- जल संस्थान की भारी लापरवाही के चलते तीन दिनों से बनखंडी क्षेत्र के तीन वार्ड 14,18,19 मे पानी का सूखा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विगत 3 दिनों से ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र के तीनों वार्डों में पानी ना आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी जल संस्थान पानी की समस्या को दूर करने में नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि जल संस्थान द्वारा अभी हाल ही में टैंक की सफाई कराई गई लेकिन टैंक को ठीक ढंग से साफ न करते हुए उसमें जमा कूड़ा मुख्य लाइन में फंस गया जिसके चलते बनखंडी के तीनों वार्डों में पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई। पूर्व सभासद हरीश तिवाडी और पार्षद राजेश दिवाकर,लता तिवाड़ी ने इसकी शिकायत जल संस्थान के एसडीओ अनिल नेगी से बुधवार को मिलकर की तो उन्होंने जल्द ही इसके निराकरण का आश्वासन दिया। बीते 3 दिनों से बनखंडी के तीनों वार्डों में पानी की सप्लाई न होने से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों को बामुश्किल इधर उधर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जल संस्थान के पास समुचित पानी के टैंकर की व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी की पूर्ति की जा सके जलसंस्थान ने जो पानी आपूर्ति के लिए जो टैंकर एक या दो रखे है बड़े साइज के है जो गली मोहल्लों की छोटी छोटी गलियो मे नही घुस पाते और टैंकर जलसंस्थान ने अपने स्तर पर समाप्त कर दिये और अपने मोटी कमीशन के चक्कर में जल संस्थान पानी की सप्लाई के लिए निजी टैंकर मालिकों को ठेका दे देता है। लेकिन निजी टैंकर मालिकों की मनमानी के चलते लोगों को समुचित पानी नहीं मिल पाता है। अब देखना यह है कि जल संस्थान लोगों को समय पर पानी की सप्लाई कर पाता है या नहीं यह तो भविष्य के गर्त में है।
