ऋषिकेश-नगर निगम ने आज सफाई का महाअभियान चला कर 6 ट्राली पॉलिथीनयुक्त गंदगी की सफाई की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महा स्‍वच्‍छता अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सहभागी बनाने के लिए निगम प्रयास कर रहा है। उनमें सुरक्षा व सम्‍मान की भावना जागृत करने पर निगम का फोकस है।
बृहस्पतिवार को महापौर अनिता ममगाईं ने वार्ड संख्या 32 और 33 के सुमन विहार और गीता नगर क्षेत्र में महा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के साथ साथ कूड़ा पृथक्करण की व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने मुहिम शुरू की है।अभियान के दौरान छह ट्राली पालीथीन की निकली जिसपर नाराजगी जताते हुए महापौर ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर यूं ही नहीं लगे रहते। कुछ खामियां व्यवस्थाओं की हैं तो कुछ कमियां शहरवासियों की भी हैं। घरों से निकला कूड़ा निगम के वाहनों में न डालकर इधर-उधर फेंक दिया जाता है। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के वजाय एक ही जगह एकत्र होता है। इस कूड़े को पुन: उपयोग करने में मुश्किल होती है। नगर निगम द्वारा कूड़ा पृथक्करण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं एवं स्कूल कालेज की छात्राओं को भी सजग प्रहरी की भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक नगर निगम के हर कार्यक्रम में महिला व बालिकाएं सहभागी होंगी। इसके पीछे उद्​देश्य है कि उनमें सुरक्षा और सम्मान की भावना जागृत हो। महिला स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं व शहर में सुरक्षा के किए गए इंतजामों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेवारी सिर्फ सफाई कर्मियों की नहीं है ,प्रत्येक नागरिक इसके लिए बराबर का जिम्मेदार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर में गंदगी ना करें ताकि यहां आने वाले सैलानियों व श्रद्धालु शहर के प्रति एक गलत संदेश लेकर यहां से ना जाये। स्वच्छता अभियान मेंनगर निगम ब्रांड एंबेसडर अशोक बेलवाल , पार्षद विजय बडोनी ,लक्ष्मी रावत, विजेंद्र मोगा, पार्षद विपिन पंत, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा,डॉ बी एन तिवारी, अनवर, तस्लीम, गुलाब वर्मा , खुशहाल, वीरेंद्र ,अनूप लकी, नीरज, राहुल, विवेक,धीरज, अनिल कुमार खन्ना, दिनेश चारण, नरेश खैरवाल ,राकेश खैरवाल, अनिल टाक आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News