ऋषिकेश- आम आदमी पार्टी ने लाठीचार्ज के खिलाफ फूंका सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भराड़ीसैंण में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों सहित मात्रृशक्ति पर हुए लाठीचार्ज का आम आदमीपार्टी ने कड़ा प्रतिकार किया है। घटना से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र रावत सरकार सरकार का पुतला फूंकते हुए कई संगीन आरोप लगाएं हैं ।
आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा के संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका । प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आदोंलन को कुचलने के लिए जिस प्रकार आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई की गई वह बेहद निंदनीय है। इस दौरान दौरान मात्रृशक्ति पर लाठीचार्ज और पानी की बोछारोंं के जरिए आंदोलन को तितरबितर करने की कारवाई सरकार की हठधर्मिता एवं नकारेपन को दर्शाती है। आप नेता डॉ. राजे सिंह नेगी ने कल हाथरस में सपा नेता गौरव सोंगरा ने लड़की छडेने पर लड़की के पिता द्वारा विरोध करने पर किसान पिता को गोलियों से छलनी कर दिया जिसकी हम लोग कड़े शब्दों में भर्तस्ना करते है। इस मौके पर विधानसभा सचिव दिनेश कुलियाल, विजय पंवार,सुनील सेमवाल, सर्किल इंचार्च ज्ञान रावत, जय प्रकाश भट्ट, उत्तम पंवार, केदार बिष्ट, योगेश जखमोला, महावीर अमोला, राजीव थापा, सरदार गुरुप्रीत सिंह, महेशपाल पोखरियाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी,चन्द्र मोहन भट्ट,धनपाल रावत,जयेंद्र तड़ियाल, लालमणी रतूड़ी, मयंक भट्ट, प्रवीन असवाल, रूपेश चमोला, शुभम रावत, अमन नोटियाल आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News