ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन योग साधको ने किया योगाभ्यास

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढवाल मण्डल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राश्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन गंगा रिसोर्ट ऋशिकेष में योगाचार्यों द्वारा योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। सुबह के सत्र में ग्रांड मास्टर अक्षर ने योग एवं प्राणायाम के अभ्यास कराये। उन्होनें धनुर आसन के बारे में बताते हुये कहा कि यह एक बहुत लाभदायक आसन है जिसके अभ्यास करने से शरीर शक्तिशाली होने के साथ-साथ लचीला हो जाता है। उन्होंने दंडासन नौकासन व हिमालय प्रणाम का अभ्यास कराया। हिमालय प्रणाम आसन के बारे में बातते हुये उन्होने कहा कि इसका अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का सचांर होता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से हम अपने मन को स्वास्थ्य करते है।
पंचकर्मा हाॅल में योगाचार्या कपिल सघंवी ने सुबह के सत्र का प्रारम्भ प्रणायाम से करते हुये कहा कि प्राण वायु द्वारा प्राण की पुश्टि होती है। जितना गहरा और दीर्घ सांस लेते एवं छोडते है उतना ही अधिक मन षांत रहता है और अधिक ऊर्जा का उत्पादान होता है। उन्होंने कहा कि यह शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें पृथ्वी तत्व हमें भोजन से प्राप्त होता है, जल तत्व माँ गंगा से प्राप्त होता है एवं अग्नि हमें सूर्य से प्राप्त होती है जबकि आकाश तत्व खुले आकाश से प्राप्त होता है। प्राण वायु को हम भली प्रकार से अवषोशित करेगें तो हम उतने ही स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेगें।
में आर्ट आॅफ लीविंग के श्री श्री रविशकर ने आनलाइन माध्यम से योग साधकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आर्ट आॅफ लीविंग जीवन जीने की कला का एक सिद्धांत है।
योग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने उत्पादों के स्टाल लगाये गये है जिसमें उद्योग विभाग , आयुश विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं। अध्यात्म विज्ञान व सत्संग केन्द्र जोधपुर द्वारा सिद्ध योग के माध्यम से प्रतिभागियों व आगन्तुकों को ध्यान लगाने के क्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा गढ़वाली व्यंजनों का स्टाल लगाया गया है जिसमें गढ़वाली व्यंजन बुरास, चाट, कुलथ अनार सोरबा, गहत चाट, कंडाली सोरबा, राजमा गलावटी कबाब, मंडुवा समोसा चाट, पकोडे, ब्राऊन राईस पुडिंग, देहरादूनी पुडिंग आदि परोसे जा रहे हैै। योग महोत्सव के दूसरे दिन सांयकालीन सत्र में पं. रजनीश व रितेश मिश्रा ने सास्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।

%d bloggers like this:
Breaking News