ऋषिकेश- सत्यापन ना कराने पर पुलिस ने किया 17 मकान मालिकों का चालन,अर्थदण्ड मे वसूले एक लाख सत्तर हजार रुपए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर आईडीपीएल क्षेत्र में 17 मकान मालिकों का चालान कर एक लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि आईडीपीएल चौकी के साईं विहार क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के लिए 04 उपनिरीक्षक, 14 कांस्टेबल, 04 महिला कॉन्स्टेबल व चीता मोबाइल नियुक्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 312 सत्यापन किए गए। सत्यापन ना कराने पर कुल 17 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान कर एक लाख 70 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बताया कि पूर्व में भी श्यामपुर, ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्यवाही की गई थी और भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।
