ऋषिकेश- पुलिस ने 50 पव्वे देशी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा बीती रात्रि गश्त के दौरान चंद्रभागा नदी के चौराहे पर एक महिला को रोककर चेक किया तो को उसके पास 50 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई।
जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी का नाम और पता रोमा देवी पत्नी दीपचंद निवासी चंद्रेश्वर नगर निकट श्मशान घाट ऋषिकेश के रूप में हुई है। अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय मैं पेश किया गया।
