ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 54 मकान मालिको का चालान कर पांच लाख 40 हजारों रुपए का जुर्माना वसूला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 54 मकान मालिकों का चालान कर 5 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि शुक्रवार को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानीवाला, मनसा देवी, चोपड़ा फार्म, बलजीत फार्म व खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के लिए 5 पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबल, एक महिला कॉन्स्टेबल व एक चीता मोबाइल नियुक्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 294 सत्यापन किए गए। सत्यापन ना कराने पर 54 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान कर 5 लाख 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बताया कि पूर्व में भी श्यामपुर, ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्यवाही की गई थी और भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।
