ऋषिकेश- पंचवटी कुटीर आश्रम के ट्रस्टीयों ने स्वामीनारायण आश्रम पर लगाया आश्रम को कब्जाने का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पंचकुटीर आश्रम शीशम झाड़ी के ट्रस्टीयों ने स्वामीनारायण आश्रम के ट्रस्टीयों पर आश्रम की भूमि कबजाने का आरोप लगाते हुए शासन से गुहार लगाई है।
शुक्रवार को शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में आश्रम के प्रबंधक कौशलेंद्र दास ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वामीनारायण आश्रम द्वारा पंचवटी कुटीर आश्रम की भूमि को कबजायी जा रही है।आश्रम की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया था। जबकि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के द्वारा अनाधिकृत निर्माण एवं विकास कार्य रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद भी स्वामीनारायण आश्रम द्वारा जबरन निर्माण कार्य करने का प्रयास जारी है। इसको रोकने के लिए आश्रम की ओर से कई बार पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद भी प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद भी स्वामीनारायण आश्रम द्वारा जबरदस्ती निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की अवमानना के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News