ऋषिकेश- पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को 5.25 ग्राम स्मैक की तस्करी में गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा थाना रायवाला के सभी अधिकारी, कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा एक अभियुक्त पृथ्वी राज सिंह उर्फ राज पुत्र अशोक सिंह निवासी गली नंबर 10 गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को पल्सर मोटरसाइकिल UK14F9583 पर 5.25 ग्राम स्मैक की तस्करी करते ओवरब्रिज रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया| पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मैं नशे का आदी हूँ अपना नशा तथा शौक पूरे करने के लिए यह स्मैक हरिद्वार के भगवानपुर व रुड़की क्षेत्र से सस्ते दामों पर खरीद कर मुनि की रेती ऋषिकेश के कैंपिंग एरिया में स्मैक पीने वाले व्यक्तियों तथा शिक्षण संस्थानों के छात्रों को महंगे दामों पर बेचता हूं जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है। अभियुक्त का नाम पता पृथ्वी राज सिंह उर्फ राज पुत्र अशोक सिंह निवासी गली नंबर 10 गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उ, नि जैनेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल सचिन सैनी कांस्टेबल दिनेश महर आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News