ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किए दो वारंटी गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा वारंटी ओं की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशों का पालन करते हुए गठित टीम द्वारा दो (02) पुरुष वारंटी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटीयो की पहचान कमलेश कुमार पुत्र रमाकांत निवासी गली नंबर 11 शिवाजी नगर आईडीपीएल ऋषिकेश, संजय नाथ पुत्र स्वर्गीय कपूर नाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती स्कूल के पास थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में की गई। गिरफ्तार दोनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय मैं पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News