ऋषिकेश- पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार किये
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीती देर रात्रि कच्ची शराब की बिक्री एवं तस्करी के संबंध में चलाए गए अभियान के दौरान के दौरान गुलरानी पुलिया के पास एक अभियुक्त के पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता तेज बहादुर पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर निवासी गुल रानी गुमानीवाला, दूसरा शहीद विकास गुरगं गेट के पास रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर पर चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसकी जानकारी कुंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी निकट शहीद विकास गुरुगं द्वार, रुसा फार्म के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
