ऋषिकेश- लखीमपुरखीरी से गुमशुदा 4 युवतियों को टिहरी जनपद की पुलिस ने किया तपोवन के होटल से बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी को सूचना प्राप्त हुई कि लखीमपुरखीरी उ, प्र से गुमशुदा युवतियों की लोकेशन तपोवन पाई गई है। सूचना परअपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती और प्रभारी निरीक्षक नरेंदनगर व SOG प्रभारी टिहरी गढ़वाल व लखीमपुर के SOG प्रभारी उ, नि शिवकुमार के द्वारा अलग अलग टीमो का नेतृत्व करते हुए होटलो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीती देर रात बद्रीनाथ रोड पर स्थित एक होटल में चारो युवतियां सकुशल बरामद की गई। जिनमे एक बालिग व 3 नाबालिग है। सभी बरामद युवतियों को स्थानीय पुलिस द्वारा सही सलामत उप निरीक्षक शिव कुमार एसओजी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आई पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया है। इस प्रकरण की विवेचना लखीमपुरखीरी से की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News