ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 32 नये मरीज मिले, 72 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में सोमवार को मात्र 32 नए मामले मिले हैं। जबकि आज 72 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 96719 व कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1689 हो गई है, जबकि उपचार करा रहे प्रभावी संक्रमितों की संख्या घटकर 411 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में आज कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला, जबकि ऊधम सिंह नगर में चार, टिहरी गढ़वाल में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, नैनीताल व चंपावत में एक-एक, हरिद्वार में 7 तथा देहरादून में सबसे ज्यादा 14 लोगों में कोरेाना संक्रमण की पुष्टि हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News