ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एशोसिएशन की पूर्व अध्यक्षा कमला खंडूडी के निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एशोसिएशन द्वारा एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्षा कमला खंडूडी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट ने कहा कि दिवंगत कमला खंडू डी अपने जीवन काल में एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहीं हैं। उन्होंने आजीवन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा संचालित विद्यालय हिल एकेडमी विगत 3 दशकों से ऋषिकेश में गरीब बच्चों की शिक्षा देते आ रहा है ।
उनके कार्यकाल में विद्यालय एशोसिएशन ने काफी प्रगति की तमाम मान्यता प्राप्त विद्यालयों को एक मंच पर लाने का काम भी उनके द्वारा किया गया। आज वह हमारे बीच नहीं है किंतु इनके मृदुभाषी एवं सरल जीवन को आज भी महसूस किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश में कहा कि कमला खंडूडी ने हमे अपने बच्चों जैसा ही प्यार दिया है और उन्होंने अपने कार्यालय में एसोसिएशन की ओर से नगर क्षेत्र मिनी क्रीडा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। जिनकी प्रेरणा से संघ आगे भी करता रहा है । इस मौके पर एक शोक संदेश पत्र दिवंगत कमला खंडूडी के सुपुत्र विकास खंडूडी को उनके घर जाकर दिया गया। शोक सभा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष गीता त्रिपाठी, महासचिव राजीव थपलियाल, सचिव राकेश त्यागी, मधु ज़ख्मोला, संजय पांडे, कुलदीप शास्त्री, दीपक बिष्ट, रवि छाबड़ा, राजेश कालरा, कमला शर्मा, विमला रावत आदि मौजूद थे।
