ऋषिकेश- भाजपा महिला मोर्चा ने किया नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सहित नई जिला कार्यकारिणी का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल ने नगर आगमन पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का फूल माला पहना कर स्वागत किया।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार दिए जाने को महिलाओं के सशक्तिकरण बड़ा कदम बताते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर समय-समय पर उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है।भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उषा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के अंतर्गत सभी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इस दौरान कई विपक्षी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में बाधा उत्पन्न कर जनता के मध्य भ्रम की स्थिति फैला रहे हैं जिन से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, सरोज डिमरी, महिला मोर्चा की प्रदेश सह संयोजक विमला नैथानी, जिला महामंत्री ममता नयाल, जिला मीडिया प्रभारी कांति देवी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता नौटियाल, अशर्फी राणावत, माधुरी गुप्ता, सीमा रानी, कंचन बंसल, पुष्पा देवी, सिमरन गाबा , भावना भट्ट , राजबाला पाल, सुनीत नेगी , दर्शनी देवी, प्रमिला जोशी, सुनीतापाल, राजेश्वरी, रजनी बाला, बरखा वाली, पूनम अरोड़ा, रेखा जाटव, विमला देवी आदि मौजूद थी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News