ऋषिकेश- संत रविदास जयंती के सुअवसर पर हुआ वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बाल्मीकि समाज की ओर से संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संत रविदास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सोमवार को अंबेडकरनगर में
मुख्य अतिथि महापौर अनिता ममगाईं की मौजूदगी में व नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की अध्यक्ष मुकेश चौधरी की अध्यक्षता और राकेश पारक्षा व प्रकांंत के संयुक्त संचालन में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर अनीता ममगांंई नेेे संत शिरोमणि भगवान रविदास के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा जो सनातन धर्म के साथ समाज सेवा के जो कार्य किए हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा जो संदेश दिया गया कि मन चंगा कठौती में गंगा जिसका मतलब ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किए जाने वाले कार्य में कोई कमी नहीं होती है । उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें वह पूरी ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए तभी उस पर समाज विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि रविदास जी के संदेशों का आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर हमें उनका अनुसरण करना चाहिए । अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय प्रभारी भगवत प्रसाद मकराना ने कहा कि रविदास जी ने जो समाज को एक किए जाने के लिए जात पात से ऊपर उठकर कार्य किए जाने का संदेश दिया है। आज भी उनके संदेशों को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर उनका अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने हमेशा पाखंडवाद से दूर रहने का आह्वान भी किया है।इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, सतपाल दानव, भगवत प्रसाद मकवाना, मनीष अग्रवाल, पंकज शर्मा, जमुना देवी, प्रवेश कुमार, नेहा नेगी, राज कुमार ,रणवीर भारती, संजय बाल्मीकि, अशोक धींगरा, महेंद्र सिंह , कमल कुमार, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार ,धर्मेंद्र भंडारी, राजीव कुमार, अशोक कुमार, नरेश खेरवाल, सुभाष बाल्मीकि, अक्षय खेरवाल ,कुसुम देवी ,विश्वंभरी देवी, संतोष देवी ,सोना देवी, जमुना देवी, कमला देवी, मंगला देवी, मिथलेश देवी, सावित्री देवी, कमलेश देवी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News