ऋषिकेश-पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ने की महापौर से मांग, समिति की भूमि पर हुए दूसरे के नाम पर नामांतरण को किया जाये रद्द

ऋषिकेश – पंचायती स्कूल समिति ने महापौर से बनखंडी स्थित स्कूल की संपत्ति को दूसरे के नाम किए गए नामांतरण को रद्द करने और नगर निगम में बैठे भ्रष्टाचारी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को पूर्व सभासद हरीश तिवाडी के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने कार्यालय में एकत्रित होकर महापौर अनीता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि स्कूल भूमि के नामांतरण की कार्रवाई में निगम के निर्देश पर 4 पार्षदों ने शपथ पत्र पर जमीन के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा समाज की 3 संस्थाओं और अन्य सामाजिक लोगों की ओर से भी शपथ पत्र दिया गया। लेकिन अंतिम निर्णय लेने के दौरान निगम प्रशासन ने समिति के सदस्यों को जानकारी नहीं दी। सूचना का अधिकार अधिनियम में निगम प्रशासन के निर्णय की जानकारी समिति को मिली है। जो कि निगम प्रशासन की कार्यशैली पर संदेश पैदा करती है। इससे साफ जाहिर होता है कि निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से स्कूल की भूमि को किसी दूसरे के नाम नामांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस भूमि का उपयोग भविष्य मैं स्कूल बनाने के लिए क्या जाना है। जिससे इस विद्यालय का लाभ नगर के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को मिलेगा। विगत कई दशकों में नगर पालिका व वर्तमान में नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते किसी की संपत्ति को किसी के नाम चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने महापौर से स्कूल की भूमि के नामांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद लता तिवाडी,पार्षद राजेश कुमार,पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद अजीत सिंह पूर्व पार्षद सुधारानी पाल,एडवोकेट राकेश पारछा,
पाल समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार पाल,श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल,वाली पाल मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News