ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला मे नीलकंठ मंदिर मार्ग पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक के मार डाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज के अंतर्गत लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप बीती देर रात हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हाथी ने सड़क पर बनी तीन कच्ची दुकानों को भी तहस-नहस कर एक वाहन पर भी हमला किया। वाहन में सोए हुए चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब एक बजे एक हाथी लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर स्थित फूलचट्टी मुख्य मार्ग पर आ धमका। हाथी ने यहां खड़े एक टेंपो ट्रैवलर पर हमला बोला और टेंपो ट्रैवलर को पलटने की कोशिश की। टेंपो ट्रैवलर में उसका चालक सोया हुआ था। हाथी ने टेंपो ट्रैवलर का शीशा तोड़कर चालक को बाहर खींचने का प्रयास किया। मगर, चालक ने किसी तरह वाहन के भीतर ही छुपकर जान बचाई। गुस्साए हाथी ने समीप ही सड़क किनारे बनी नरेंद्र भंडारी, सोहन सिंह भंडारी और श्रीपाल नेगी की अस्थाई दुकानों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच यहां मौजूद एक व्यक्ति भी हाथी के सामने आ गया, जिसे हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। करीब एक घंटे तक हाथी ने उत्पात मचाया सूचना पाकर तड़के लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस और राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज से वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हाथी द्वारा मारे गए व्यक्ति का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। गौहरी रेंज के रेंजर धीर सिंह नेेेे बताया मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसमेंं कपिल कुमार पुत्रर शेर सिंह ग्राम बराल बिजनौर नगीना अंकित है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News