ऋषिकेश- होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करे सरकार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – होम्योपैथिक बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री से एलोपैथिक विभाग के अंतर्गत स्थापित 180 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में होम्योपैथिक लिंग की स्थापना एवं उनमें होम्योपैथिक फार्मेसिस्टो की स्थाई नियुक्ति की मांग की है।
गुरुवार को संघ के वरिष्ठ नेता सूर्य चंद सिंह चौहान के नेतृत्व में संघ से जुड़े बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के निजी सचिव हीतेंद्र नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने कहा कि बेरोजगार होम्योपैथिक डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ कई वर्षों से शासन से मांग कर रहा है लेकिन हमारी मांगों को मंजूरी नहीं मिल रही है। इससे राज्य में होम्योपैथिक जैसी लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति का विस्तार नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में वर्ष 2011 से संचालित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट डिप्लोमा कालेजों से उत्तीर्ण लगभग 200 छात्र-छात्राएं वर्तमान समय में बेरोजगार हैं। संघ प्रदेश सरकार से 180 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में होम्योपैथिक विंग की स्थापना एवं होम्योपैथिक फार्मेसिस्टो की अस्थाई नियुक्ति की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष नीलम चौहान, महासचिव तुलसी लेगी, सचिव राहुल गैरोला, आशीष कुकरेती, पवन नेगी, सुरेश जोशी, सिद्धार्थ नेगी, कृष्णा, आकाश आदि शामिल थे।
