ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस नेअवैध तमंचा व चाकू के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने घटना करने की नियत से रात्रि में घूमते हुए दो संदिग्ध लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी लेकर एक के कब्जे से अवैध तमंचा व दूसरे के कब्जे से चाकू बरामद किया है।
कोतवाल रितेश साह ने बताया कि रात्रि गश्त पर नियुक्त चीता मोबाइल एवं गस्त पार्टियों को संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ करने व निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया है। बीती देर रात्रि गश्त के दौरान रतूड़ी कैंटीन बस अड्डा के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो उसके पास एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। जिसकी पहचान सिद्धार्थ इंदौरिया पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 10 प्रगति विहार ऋषिकेश के रूप में की गई है। इसके अलावा बंगाली मंदिर रोड ऋषिकेश के पास रात्रि में एक व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो उसके पास अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसकी पहचान अमिल अख्तर उर्फ बादल पुत्र जलालुद्दीन मियां निवासी भगवानपुर कुटवा घोड़ासहन पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News