ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगामी 27 व 28 फरवरी को होगा निशुल्क न्यूरो थेरेपी एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगामी 27 व 28 फरवरी को निशुल्क न्यूरो थेरेपी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि लक्ष्मण झूला रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम में दो दिवसीय निशुल्क न्यूरो थेरेपी एवं रक्त जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शिविर के तहत कृष्णा डायग्नोस्टिक लैप के सहयोग से ब्लड टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल व शुगर टेस्ट फ्री होगा। बाकी के टेस्टों में 50% की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 9410972174 और 8218437505 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News