ऋषिकेश- मच्छरो तथा किट-पतंगो का प्रकोप बढ़ने से पहले ही जनहित मे नालियों की सफाई,कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करे नगर निगम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है इसके चलते नगर वासियों को अब नालियों में पनपने वाले मच्छरों का प्रकोप सताने लगा है। नगर क्षेत्र में नालियों की सही ढंग से सफाई ना होने के कारण बड़ी तादात में मच्छर पनपने लगते हैं। जो अक्सर गर्मी के सीजन में बीमारी फैलने का कारण बन जाते हैं। नगर निगम प्रशासन को गर्मी का सीजन शुरू होते ही निगम क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई कर उसमें कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव शुरू कर देना चाहिए। इससे नगर वासियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारी से बचाया जा सके। अगर समय रहते निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र की नालियों की सफाई व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया तो आने वाले गर्मी के सीजन में लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा। अगर नालियों में मच्छर एक बार पनप गया तो उसे समाप्त करना मुश्किल है। इसको लेकर नगर की जनता भी नगर निगम प्रशासन से गर्मियों का प्रकोप बढ़ने से पहले ही नालियों की सफाई कर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने की मांग करती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन को भी प्रत्येक वार्ड वार सफाई का अभियान चलाकर जनता को संभावित बीमारियों से बचाना चाहिये यह निगम का परम कर्तत्व बनता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News