ऋषिकेश-नगर निगम ऋषिकेश की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवरो ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम में कार्य करने वाले कूड़ा वाहन चालकों ने नगर निगम पर चालकों के शोषण का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर अवैध रूप से 20 हजारों रुपए लेकर चालकों को भर्ती करने का भी आरोप लगाया है।
गुरुवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कूड़ा वाहन चालकों ने नगर निगम परिसर में निगम के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सफाई मजदूर संघ का कहना है कि नगर निगम के ठेकेदार द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है । इस मौके पर उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि ठेकेदार द्वारा आए दिन उनका उत्पीड़न जा रहा है । बृहस्पतिवार को जब सफाई कर्मचारी अपना काम करने निगम आए तो निगम के ठेकेदार ने उन्हें काम पर जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उनका वेतन भी काट दिया । कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी जाती है। मजबूर होकर जब किसी कर्मचारी को छुट्टी लेनी पड़ती है तो उनका वेतन काट दिया जाता है । बताया कि ठेकेदार की मनमानी के चलते कई पुराने कर्मचारियों को निकाल दिया गया और अवैध रूप से 20 हजारों रुपए लेकर नया चालकों की भर्ती की जा रही है। जबकि कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले ठेकेदार को तत्काल हटा दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष कुलदीप मचल, विपिन डोगरा, अभिषेक कुमार, कन्हैया, संजय रावत, अनिल कुमार, पंकज, विकास डोभाल, राजीव कश्यप, सोनू, कल्याण, राजू रस्तोगी, प्रताप सिंह, मनोज, अभिषेक आदि कर्मचारी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News