ऋषिकेश- देहरादून भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने जिले की सभी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को किया भंग

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने जिले के सभी मंडलों की युवा मोर्चा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि जिला देहरादून के युवा मोर्चा के सभी मंडलों की नवनियुक्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी की घोषणा विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही कर दी जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News